Thursday, November 21, 2024

जय माँ नैथना देवी

हमारा उत्तराखंड देव भूमि कहलाता है। हमारे यहां हर तरफ, हर जगह देवी, देवताओं का वास है। यहां गाड़ (नदियों), गधेरे, जंगलों, पहाड़ों, कंदराओं, में अलग-अलग देवियों और देवताओं का वास है। यहां हर घर में अपने-अपने कुल देवी- देवता है, ईष्ट देव है, जो सबकी रक्षा करते है. नौबड़ा गांव के ऊपर नैथना पर्वत के शिखर पर श्री" नैथना देवी मंदिर" है। ये मंदिर माता की शक्ति पीठो में से एक है। मान्यता है कि जब भगवान शंकर जी, माता सती की मृत देह को लेकर,बरहमांड में विचरण कर रहे थे, तब भगवान विष्णु जी ने अपने सुदर्शन चक्र से सती माता की देह के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे, माता के अंग जहां जहां गिरे थे वो कालांतर में शक्ति पीठ कहलाते हैं.माता नैथना देवी भी उन्हीं शक्ति पीठों में से एक हैं।पर्वत की चोटी पर होने की वजह से यहां से चारो तरफ का नजारा अद्भुत हो जाता है।यहाँ की अलौकिक शक्तियों का मेरा व्यक्तिगत अनुभव भी है.माता की कृपा आप सभी पर बनी रहे.जय माता दी.

1 comment:

लेखक और पाठक

लेखक और पाठक  निरंतर लिखना भी एक चुनौती है। नित नूतन विचारों को पैदा करना, उन विचारों को शब्दों में पिरोना, फिर उन शब्दों को कवि...